scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजिर मांग से सोने की वायदा कीमतों में मामूली गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से सोने की वायदा कीमतों में मामूली गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों के सौदे घटाने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत मंगलवार को मामूली तीन रुपये की गिरावट के साथ 1,53,940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव तीन रुपये की गिरावट के साथ 1,53,940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 439 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार, बाजार प्रतिभागियों के सौदे घटाने से सोने की कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की वायदा कीमत 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,794.27 डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा निहारिका निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments