scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करने से वायदा बाजार में मंगलवार को सोना 320 रुपये की गिरावट के साथ 50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 320 रुपये यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 13,285 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,743.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments