scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसोने 205 रुपये टूटा, चांदी 964 रुपये लुढ़की

सोने 205 रुपये टूटा, चांदी 964 रुपये लुढ़की

Text Size:

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 205 रुपये की गिरावट के साथ 50,733 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,938 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 964 रुपये लुढ़ककर 61,555 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,519 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की कीमतों में गिरावट के बाद दिल्ली में 24 कैरेट हाजिर सोना का भाव भी 205 रुपये टूट गया।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,844 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव मामूली गिरावट के साथ 22.01 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी बांड आय बढ़ने से सोने की तेजी पर अंकुश लगा।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments