scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसोना 365 रुपये टूटा, चांदी 1,027 रुपये कमजोर

सोना 365 रुपये टूटा, चांदी 1,027 रुपये कमजोर

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट तथा रुपये में कमजोर रुख के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 365 रुपये टूटकर 51,385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने के अनुरूप चांदी भी 1,027 रुपये के नुकसान के साथ 55,301 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 31 पैसे टूटकर 80.15 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,721 डॉलर प्रति औंस पर कमजोर था। चांदी 18.62 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख तथा डॉलर में मजबूती से सोने की कीमतों में गिरावट आई।’’

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments