scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमदेशअर्थजगतसोना 110 रुपये टूटा, चांदी में 550 रुपये की गिरावट

सोना 110 रुपये टूटा, चांदी में 550 रुपये की गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 110 रुपये की गिरावट के साथ 55,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 550 रुपये लुढ़ककर 63,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 110 रुपये के नुकसान के साथ 55,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,808 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 20.47 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘एशियाई कारोबार में डॉलर में आई शुरुआती गिरावट का रुख बाद में पलट गया और अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से कॉमेक्स में सोने में आई तेजी पलट गई।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments