नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) कनाडा के फेयरफैक्स समूह समर्थित गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) दस्तावेज नए सिरे से जमा कराए हैं।
कंपनी ने शेयर मूल्य में वृद्धि पर शेयरधारक कर्मचारियों को उसी अनुपात में भुगतान संबंधी अपनी योजना में बदलाव किया है।
सेबी ने इससे पहले 30 जनवरी को गो डिजिट को आईपीओ दस्तावेजों का मसौदा लौटा दिया था और कंपनी को कुछ बदलाव के साथ दस्तावेज दोबारा दाखिल करने के लिए कहा था।
हालांकि, संशोधित दस्तावेजों में कंपनी के आईपीओ के आकार में कोई बदलाव नहीं आया है।
गो डिजिट के प्रस्तावित आईपीओ में 1,250 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा एक प्रवर्तक 10.94 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।
भाषा अनुराग अजय
अजय रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.