नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (भाषा) नीति आयोग ने बुधवार को कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में विनिर्माण क्षेत्र का योगदान 25 प्रतिशत तक बढ़ाने और 10 करोड़ से ज्यादा रोजगार सृजित करने के लिए इस क्षेत्र को मजबूत, वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी और प्रौद्योगिकी रूप से उन्नत बनाने की जरूरत है।
इसमें कहा गया कि इस समय विनिर्माण क्षेत्र देश के सकल घरेलू उत्पाद में 15-17 प्रतिशत का योगदान देता है।
रिपोर्ट में आयोग ने आगे आगाह किया कि अगर भारत विनिर्माण क्षेत्र में वृद्धि के मौजूदा स्तर को बनाए रखता है, तो देश 2047 तक तय लक्ष्य से 5,100 अरब अमेरिकी डॉलर पीछे रह जाएगा।
रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘जीडीपी में विनिर्माण क्षेत्र के 25 प्रतिशत योगदान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इस क्षेत्र को वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी और प्रौद्योगिकी रूप से उन्नत होना होगा।
भाषा अजय पाण्डेय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
