scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजीई शिपिंग अपना मध्यम-रेंज टैंकर 'जग पांखी' बेचेगी

जीई शिपिंग अपना मध्यम-रेंज टैंकर ‘जग पांखी’ बेचेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) द ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी लिमिटेड (जीई शिपिंग) ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने 2003 में निर्मित मध्यम श्रेणी के टैंकर ‘जग पांखी’ को तीसरे पक्ष को बेचने का समझौता किया है।

जीई शिपिंग ने एक बयान में बताया कि 46,273 डेडवेट टन (डीडब्ल्यूटी) की वहन क्षमता वाले इस जहाज की आपूर्ति चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में खरीदार को कर दी जाएगी।

कंपनी के अनुसार, ‘जग पांखी’ को मिलाकर जीई शिपिंग के बेड़े में वर्तमान में कुल 40 जहाज हैं। इनमें 26 टैंकर (5 कच्चे तेल के टैंकर, 17 उत्पाद टैंकर, चार एलपीजी वाहक) और 14 ड्राई बल्क कैरियर (2 केपसाइज, 9 कामसारमैक्स, 1 अल्ट्रामैक्स और 2 सुपरामैक्स) शामिल हैं, जिनकी कुल क्षमता 32 लाख डीडब्ल्यूटी है।

इसके अलावा, कंपनी ने बताया कि उसने एक पुराना कामसारमैक्स ड्राई बल्क कैरियर और एक पुराना मध्यम श्रेणी का टैंकर खरीदने का भी अनुबंध किया है।

कंपनी अपने एक अन्य मध्यम श्रेणी के टैंकर ‘जग प्रकाश’ को बेचने पर भी सहमत हो गई है।

जीई शिपिंग ने कहा कि इन सभी लेन-देन के वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है।

भाषा सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments