scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतगडकरी ने कर्नाटक, केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

गडकरी ने कर्नाटक, केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कर्नाटक और केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव की प्रगति की समीक्षा की। मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर यह कदम उठाया गया है।

एक सरकारी बयान के अनुसार, यह समीक्षा बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।

बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान, गडकरी ने कर्नाटक में 7,926 किलोमीटर और केरल में 61 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के तहत 1,513 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता और रखरखाव की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने एक टिकाऊ और कुशल राजमार्ग बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने के लिए कार्यों को समय पर पूरा करने, गुणवत्ता के कड़े मानकों का पालन करने और उन्नत तकनीकों को अपनाने के महत्व पर जोर दिया।

मंत्री ने परिसंपत्तियों को लंबी अवधि तक बेहतर बनाये रखने, यात्रा की गुणवत्ता में सुधार करने और प्रमुख राजमार्ग गलियारों में निर्बाध संपर्क सुविधा सुनिश्चित करने के लिए, जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता निगरानी प्रणालियों को मजबूत करने और आधुनिक निर्माण पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को मानसून के मौसम से पहले पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए।

गडकरी ने राजमार्ग नेटवर्क पर सड़क सुरक्षा, संरचनात्मक स्थायित्व और यातायात की निर्बाध आवाजाही बनाए रखने के लिए निवारक उपायों और मजबूत प्रतिक्रिया प्रणालियों के महत्व का उल्लेख किया।

मंत्री ने अधिकारियों को मानसून के दौरान अग्रिम योजना बनाने का भी निर्देश दिया। इस योजना में जल निकासी का व्यापक प्रबंधन, ढलान सुरक्षा के उपाय और व्यवधानों को कम करने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित-प्रतिक्रिया तंत्र की स्थापना शामिल है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments