scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतगडकरी ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों के साथ बैठक की

गडकरी ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों के साथ बैठक की

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों के साथ एक बैठक की।

इस दौरान सड़क यातायात नियमों की समीक्षा, वाहन फिटनेस स्टेशन स्थापित करना और ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने को सुव्यवस्थित करने समेत विभिन्न नीतिगत मामलों पर चर्चा की गई।

गडकरी ने ट्विटर पर लिखा है कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों के साथ आपसी परामर्श तथा सहयोग से कई नए समाधानों पर चर्चा की गई।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सुरक्षा को ऊपर रखते हुए प्रौद्योगिकी प्रगति के अनुरूप देश की सड़क परिवहन प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

भाषा

रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments