चेन्नई, 16 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा कि ताइवानी बहुराष्ट्रीय कंपनी फॉक्सकॉन राज्य में निवेश करने और रोजगार सृजित करने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ निश्चित रूप से कदम रखेगी।
उन्होंने विपक्षी पार्टी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के उस आरोप को खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि फॉक्सकॉन ने सरकार के दावे को गलत बताया कि वह तमिलनाडु में अपनी इकाई बनाएगी।
मंत्री ने साफ कहा, ‘‘फॉक्सकॉन जरूर तमिलनाडु आएगी। जो संख्या दी गई है, वह बिल्कुल सही है। इसमें कोई शक नहीं है। कंपनी 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और 14,000 अच्छी नौकरियां देगी।’’
भाषा
योगेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.