scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशअर्थजगतफ्लिपकार्ट ने स्मिता ओझा, अमित शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया

फ्लिपकार्ट ने स्मिता ओझा, अमित शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने सोमवार को घोषणा की कि उसने स्मिता ओझा को इंजीनियरिंग का उपाध्यक्ष और अमित शर्मा को कार्यक्रम प्रबंधन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

फ्लिपकार्ट ने बयान में कहा कि इन नियुक्तियों का मकसद कंपनी की मुख्य प्रौद्योगिकी को बढ़ाना और लंबे समय तक ‘मूल्य’ बनाना है।

ओझा फ्लिपकार्ट के वनटेक संगठन के तहत सेंट्रल प्लेटफॉर्म्स ग्रुप (सीपीजी) की अगुवाई करेंगी। उनके पास दो दशक से ज़्यादा का अनुभव है और वह माइंडटिकल से आई हैं, जहां उन्होंने इंजीनियरिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के तौर पर काम किया था।

शर्मा वनटेक के लिए टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजमेंट चार्टर की अगुवाई करेंगे। 25 साल से ज़्यादा के अनुभव के साथ, उन्होंने पहले अमेजन में निदेशक के तौर पर काम किया है और एक्सेंचर और डब्ल्यूएनएस में अगुवा भूमिकाएं निभाई हैं।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments