scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवित्त मंत्रालय की सरकारी बैंकों के साथ बैठक 13 अप्रैल को, विभिन्न योजनाओं की समीक्षा होगी

वित्त मंत्रालय की सरकारी बैंकों के साथ बैठक 13 अप्रैल को, विभिन्न योजनाओं की समीक्षा होगी

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) वित्त मंत्रालय ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मुद्रा योजना समेत वित्तीय समावेशन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिये सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों की बैठक बुलायी है।

बैठक वित्तीय सेवा सचिव की अध्यक्षता में 13 अप्रैल को होगी।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में स्टैंड-अप इंडिया और पीएम-स्वनिधि योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।

वित्त मंत्रालय ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत अधिक-से-अधिक लोगों को शामिल करने के लिये शनिवार एक अप्रैल से तीन महीने का अभियान शुरू किया है।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 18 साल से 50 साल के लोगों के किसी भी कारण से निधन होने पर दो लाख रुपये का बीमा मिलता है। वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटनावश निधन या स्थायी रूप से विकलांग होने की स्थिति में दो लाख और आंशिक विकलांगता की स्थिति में एक लाख रुपये का बीमा मिलता है।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments