scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवित्त मंत्रालय ने राष्ट्रीय साइबर जागरूकता अभियान शुरु किया

वित्त मंत्रालय ने राष्ट्रीय साइबर जागरूकता अभियान शुरु किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (भाषा) वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग ने बुधवार को कहा कि उसने राष्ट्रीय साइबर जागरूकता अभियान शुरू किया है।

विभाग ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, इस उद्घाटन साइबर जागरूकता क्षमता निर्माण कार्यशाला को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने की और साइबरपीस फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया।

नागराजू ने एक टिकाऊ वित्तीय प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में साइबर शिक्षा और क्षमता निर्माण की गंभीरता पर प्रकाश डाला।

बयान में कहा गया है कि कार्यशाला में 150 से अधिक अंशधारकों, महिला उद्यमियों, युवा छात्रों और छोटे व्यवसायों ने भाग लिया। कार्यक्रम के हिस्से के रूप में एक साइबर सुरक्षा जागरूकता कॉमिक टूलकिट भी पेश किया गया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments