scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएफसीआई चावल की खेप मिजोरम के सैरंग रेलवे स्टेशन पहुंची

एफसीआई चावल की खेप मिजोरम के सैरंग रेलवे स्टेशन पहुंची

Text Size:

आइजोल, तीन मार्च (भाषा) भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के चावल की एक बड़ी खेप मंगलवार को मिजोरम के सैरंग रेलवे स्टेशन पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि पंजाब से लगभग 25,900 क्विंटल चावल ले जा रहे 42 रेलवे वैगन वाली इस खेप को सैरंग में नए बने एफसीआई गोदाम में रखा जाएगा, जो राज्य में अपनी तरह का सबसे बड़ा गोदाम है।

इस माल का स्वागत राज्यसभा सदस्य के वनलालवेना ने किया। साथ में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री बी लालछानजोवा भी मौजूद थे।

वनलालवेना ने कहा कि सैरंग तक सीधी रेल सेवा से चावल वितरण में लंबे समय से हो रही देरी दूर हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि पहले, लंबी दूरी के सड़क परिवहन पर निर्भरता के कारण अक्सर अलग-अलग जिलों के गोदामों तक आपूर्ति धीमी हो जाती थी।

उन्होंने कहा, ‘‘इस नए रेल संपर्क से पूरी प्रक्रिया आसान होने की उम्मीद है।’’

पहले, चावल ले जाने वाली मालगाड़ियां असम बॉर्डर के पास कोलासिब जिले के बैराबी तक ही पहुंच पाती थीं।

इस मौके पर लालछानजोवा ने इसे राज्य के लिए एक ‘‘ऐतिहासिक पल’’ बताया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments