scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतईपैक प्रीफैब टेक के शेयर की शुरुआत लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ हुई

ईपैक प्रीफैब टेक के शेयर की शुरुआत लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ हुई

Text Size:

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज लि. का शेयर बुधवार को 204 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर की बाजार में शुरुआत 186.10 रुपये पर हुई, जो निर्गम मूल्य से 9.87 प्रतिशत की गिरावट है।

एनएसई में शेयर 9.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 183.85 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,868.41 करोड़ रुपये रहा।

ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज लि. की आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 3.07 गुना अभिदान प्राप्त हुआ था।

कंपनी के 504 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम का मूल्य दायरा 194 रुपये से 204 रुपये प्रति शेयर था।

ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज वाणिज्यिक, औद्योगिक और संस्थागत क्षेत्रों के लिए प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग समाधान प्रदान करती है, जिसमें भवनों की डिजाइन, निर्माण और स्थापना की संपूर्ण प्रक्रिया शामिल होती है।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments