जयपुर, 29 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान में आगामी ‘राजस्थान डिजिफेस्ट’ में 30 देशों से उद्यमियों व स्टार्टअप के भाग लेने की उम्मीद है जो चार से छह जनवरी को जयपुर में होगा।
एक बयान के अनुसार, यह आयोजन टीआईई ग्लोबल समिट के सहयोग से हो रहा है। इसमें 30 से अधिक देशों से लगभग 10,000 उद्यमी, 500 से ज्यादा निवेशक, लगभग 100 वैश्विक वक्ता और 200 स्टार्टअप शामिल होंगे।
इसके अनुसार, डिजिफेस्ट के दौरान कई आयोजन होंगे जिनमें 170 स्टार्टअप अपने नवाचार और कारोबारी आइडिया पेश करेंगे। साथ ही ग्लोबल निवेशक बैठकें होंगी व गेमिंग हैकाथॉन, फिल्म फेस्टिवल जैसे कई कार्यक्रम होंगे।
इसके अनुसार, पहली बार टीआईई ग्लोबल समिट किसी दूसरी श्रेणी के शहर में आयोजित हो रहा है।
भाषा पृथ्वी राजकुमार अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
