scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशअर्थजगतइंजीनियर्स इंडिया का शुद्ध लाभ तीसरी लाभ में तिगुना होकर 302 करोड़ रुपये पर

इंजीनियर्स इंडिया का शुद्ध लाभ तीसरी लाभ में तिगुना होकर 302 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ तिगुने से अधिक होकर करीब 302 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

ईआईएल ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि अक्टूबर-दिसंबर, 2025 की तिमाही में उसका लाभ 301.73 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की समान अवधि में 88.1 करोड़ रुपये था।

तेल एवं गैस, पेट्रोकेमिकल, रिफाइनरी, पाइपलाइन, अवसंरचना, उर्वरक, जल एवं अपशिष्ट प्रबंधन और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में परामर्श एवं ईपीसी सेवाएं देने वाली कंपनी ने कहा कि मजबूत निष्पादन और अधिक राजस्व आय होने से उसके लाभ में यह बढ़ोतरी हुई है।

निवेशक प्रस्तुति में ईआईएल ने बताया कि परामर्श कारोबार से उसकी कर-पूर्व आय 104.3 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रही, जबकि अनुबंधों के निष्पादन से आय बढ़कर 273.68 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 18.92 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य तिमाही में कंपनी का कारोबार 59 प्रतिशत बढ़कर 1,194 करोड़ रुपये हो गया, क्योंकि अनुबंधित परियोजनाओं को पूरी तरह तैयार कर सौंपने के कारोबार से राजस्व दोगुना हुआ।

इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में ईआईएल का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 487 करोड़ रुपये हो गया, जबकि परिचालन से आय 45 प्रतिशत बढ़कर 2,951 करोड़ रुपये रही।

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments