scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतडीटीडीसी ने ऋषि सरीन को मुख्य परिचालन अधिकारी बनाया

डीटीडीसी ने ऋषि सरीन को मुख्य परिचालन अधिकारी बनाया

Text Size:

मुंबई, 24 अप्रैल (भाषा) लॉजिस्टिक कंपनी डीटीडीसी एक्सप्रेस लिमिटेड ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने ऋषि सरीन को मुख्य सूचना अधिकारी के पद से पदोन्नत करके मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) बनाया है।

इसके अलावा, सूरज सूद को मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) बनाया गया है। वे पहले उत्पाद और इंजीनियरिंग के प्रमुख के तौर पर काम कर रहे थे।

डीटीडीसी ने कहा कि यह बदलाव कंपनी के अपने मुख्य कामों को मज़बूत करने और संगठन को विकास के अगले चरण के लिए तैयार करने के लगातार प्रयासों का हिस्सा है।

कंपनी ने बताया कि यह कदम ब्रांड के ‘विजन 2030’ के अनुरूप है, जिसका मकसद एक्सप्रेस पार्सल डिलीवरी से आगे बढ़कर अपनी विशेषज्ञता का विस्तार करना और ज़्यादा करीबी जुड़ाव तथा स्मार्ट समाधानों के साथ सबसे पसंदीदा लॉजिस्टिक पार्टनर बनना है।

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments