scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतडॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर के शेयर की बाजार में धीमी शुरुआत

डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर के शेयर की बाजार में धीमी शुरुआत

Text Size:

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) डॉ अग्रवाल हेल्थ केयर लिमिटेड के शेयर की मंगलवार को बाजार में धीमी शुरुआत हुई और वह गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य 402 से 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 396.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में सुबह के कारोबार में इसने 412.75 रुपये का उच्च और 376.40 रुपये का निम्न स्तर छुआ।

एनएसई पर शेयर 402 रुपये के निर्गम मूल्य पर ही सूचीबद्ध हुआ।

डॉ अग्रवाल हेल्थ केयर लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत शुक्रवार को 1.55 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 3,027.26 करोड़ रुपये के निर्गम का मूल्य दायरा 382-402 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments