scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशअर्थजगतडीपीआईआईटी ने तीन राज्यों में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों की समीक्षा की

डीपीआईआईटी ने तीन राज्यों में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों की समीक्षा की

Text Size:

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने कर्नाटक, केरल और तेलंगाना में पांच बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों की समीक्षा की है। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

डीपीआईआईटी सचिव अमरदीप भाटिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और परियोजना हितधारकों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा, ”कर्नाटक में 3,658 करोड़ रुपये की कुल परियोजना लागत वाली पांच महत्वपूर्ण परियोजनाओं से संबंधित पांच मुद्दों की समीक्षा की गई। केरल में 5,002 करोड़ रुपये की राशि वाली दो परियोजनाओं से संबंधित दो मुद्दों पर विचार हुआ। तेलंगाना में 1,934 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली तीन परियोजनाओं से संबंधित छह मुद्दों पर चर्चा की गई।”

इस दौरान रिलायंस जियो की 5जी/4जी नेटवर्क विस्तार पहल की भी समीक्षा की गई।

तेलंगाना सरकार के साथ चर्चा लंबित वन और वन्यजीव मंजूरी मामलों के शीघ्र समाधान पर केंद्रित रही।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments