scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतविदेशी कोष की सतत निकासी से शुरुआती कारोबार में घेरलू बाजारों में गिरावट

विदेशी कोष की सतत निकासी से शुरुआती कारोबार में घेरलू बाजारों में गिरावट

Text Size:

मुंबई, सात सितंबर (भाषा) वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की सतत निकासी से स्थानीय शेयर बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के रुख के साथ खुले।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 187.11 अंक गिरकर 65,693.41 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 55.35 अंक के नुकसान से 19,555.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस और पावर ग्रिड के शेयर नुकसान में थे।

वहीं मारुति, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और भारती एयरटेल के शेयर लाभ में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 3,245.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments