scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअर्थजगतघरेलू हवाई यात्रियों की संख्या जनवरी में 4.36 प्रतिशत बढ़कर 152.49 लाख हुई

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या जनवरी में 4.36 प्रतिशत बढ़कर 152.49 लाख हुई

Text Size:

मुंबई, 28 फरवरी (भाषा) देश के भीतर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या जनवरी 2026 में वार्षिक आधार पर 4.36 प्रतिशत बढ़कर 152.49 लाख रही, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

शुक्रवार देर शाम जारी आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो, एयर इंडिया समूह, स्पाइसजेट और अकासा एयर सहित प्रमुख घरेलू विमानन कंपनियों ने जनवरी 2025 में कुल 146.11 लाख यात्रियों को सेवाएं दी थीं।

दिसंबर में पायलटों के विश्राम और ड्यूटी अवधि के कड़े नियमों के कारण परिचालन संबंधी बाधाओं का सामना करने वाली इंडिगो ने अपनी बाजार हिस्सेदारी फिर से हासिल कर ली है। कंपनी 63.6 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी और 97.04 लाख यात्रियों के साथ शीर्ष पर रही।

इसके विपरीत, एयर इंडिया समूह की बाजार हिस्सेदारी पिछले महीने की तुलना में लगभग तीन प्रतिशत घटकर 26.5 प्रतिशत (40.34 लाख यात्री) रह गई।

विमान में सीटों के भरने की दर (पीएलएफ) के मामले में अकासा एयर 93.2 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रही, जबकि इंडिगो 87.7 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रही।

पीएलएफ यह मापता है कि विमान की कुल क्षमता का कितना उपयोग किया गया है।

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 में घरेलू उड़ानों के रद्द होने की कुल दर 1.44 प्रतिशत रही। वहीं, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे छह प्रमुख महानगरीय हवाई अड्डों से समय पर परिचालन के मामले में इंडिगो 70.9 प्रतिशत के साथ सबसे बेहतर रही।

भाषा सुमित पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments