scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशअर्थजगतडिश टीवी का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 63.67 प्रतिशत घटकर 17.85 करोड़ रुपये पर

डिश टीवी का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 63.67 प्रतिशत घटकर 17.85 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) डीटीएच सेवाप्रदाता डिश टीवी इंडिया का चालू वित्त वर्ष (2022-23) की अप्रैल-जून तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 63.67 प्रतिशत घटकर 17.85 करोड़ रुपये पर आ गया।

डिश टीवी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।

कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 49.14 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 16.73 प्रतिशत गिरकर 608.63 करोड़ रुपये रह गई, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह आंकड़ा 730.97 करोड़ रुपये रहा था।

डिश टीवी का कुल खर्च तिमाही में 12.35 प्रतिशत घटकर 589.70 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले इसी तिमाही में उसका खर्च 672.80 करोड़ रुपये था।

डिश टीवी का इस वित्त वर्ष के अंत तक शुद्ध ऋण-मुक्त कंपनी बनने के करीब पहुंचने का है।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments