scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतनिवेशकों से 25 करोड़ डॉलर का कोष प्राप्त करने में देरी ‘वृहद आर्थिक कारणों’ से: बायजू

निवेशकों से 25 करोड़ डॉलर का कोष प्राप्त करने में देरी ‘वृहद आर्थिक कारणों’ से: बायजू

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू ने मंगलवार को कहा कि उसे उद्यम पूंजी कंपनियों सुमेरू वेंचर्स और ऑक्सशॉट से 25 करोड़ डॉलर का निवेश अगस्त अंत तक प्राप्त होने की उम्मीद है। कंपनी ने निवेश राशि प्राप्त होने में देरी के लिये व‘वृहद आर्थिक कारणों’ को जिम्मेदार ठहराया है।

दोनों कंपनियों ने निवेश की प्रतिबद्धता जतायी हुई है।

बायजू ने मार्च में सुमेरू वेंचर्स, विटरूवियन पार्टनर्स और ब्लैकरॉक जैसे निवेशकों से 22 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर 80 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाने की घोषणा की थी। निवेशकों में कंपनी के प्रवर्तक बायजू रवीन्द्रन और ऑक्सशॉट भी शामिल थे।

हालांकि, शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी को सुमेरू और ऑक्सशॉट से निवेश अभी तक नहीं मिल पाया है।

इस बारे में संपर्क किये जाने पर बायजू ने कहा, ‘‘मार्च 2022 में 80 करोड़ डॉलर के निवेश की घोषणा की गयी थी। इसमें से संस्थापक की तरफ से 40 करोड़ डॉलर का वित्तपोषण पूरा हो गया है। अन्य 40 करोड़ डॉलर में से 15 करोड़ डॉलर आ गया है जबकि शेष सुमेरू और आम्क्सशॉट से अगस्त, 2022 तक प्राप्त होने की उम्मीद है।’’

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘…निवेश प्राप्त करने में देरी की वजह आर्थिक स्थिति रही है।’’

भाषा

रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments