scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग के कारण कच्चे तेल वायदा भाव में तेजी

हाजिर मांग के कारण कच्चे तेल वायदा भाव में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चा तेल की कीमत 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,178 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 44 रुपये या 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,178 रुपये प्रति बैरल रह गयी। इसमें 3,881 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चातेल कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 108.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं ब्रेंट कच्चा तेल का दाम 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 113.90 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments