scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपश्चिम एशिया अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की वायदा कीमतों में गिरावट

पश्चिम एशिया अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत बुधवार को 77 रुपये घटकर 8,360 रुपये प्रति बैरल रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले कच्चे तेल के अनुबंध का भाव 77 रुपये या 0.91 प्रतिशत टूटकर 8,360 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। इसमें 12,205 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच प्रतिभागियों के अपने सौदे घटाने से कीमतों पर दबाव पड़ा।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल का भाव 0.89 प्रतिशत टूटकर 88.87 डॉलर प्रति बैरल रहा जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.62 प्रतिशत घटकर 97.87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई।

भाषा निहारिका

निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments