scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशअर्थजगतताजा सौदों की लिवाली से बिनौलातेल खली की वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से बिनौलातेल खली की वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 जनवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को बिनौलातेल खली की कीमत 17 रुपये की तेजी के साथ 2,786 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में बिनौलातेल खली के फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 17 रुपये यानी 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,786 रुपये प्रति क्विंटल हो गई जिसमें 40,910 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि हाजिर बाजार में मवेशीचारा बनाने वाली कंपनियों की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments