scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजिर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार की मजबूत मांग के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को बिनौला तेल खली की कीमत छह रुपये की गिरावट के साथ 2,674 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के अप्रैल माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत छह रुपये यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,674 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 40,930 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments