scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकपास उत्पादन 2022-23 के सत्र में 10 लाख गांठ घटकर 303 गांठ रहेगा : सीएआई

कपास उत्पादन 2022-23 के सत्र में 10 लाख गांठ घटकर 303 गांठ रहेगा : सीएआई

Text Size:

मुंबई, 19 अप्रैल (भाषा) भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने बुधवार को अक्टूबर से शुरू हो रहे 2022-23 सत्र के लिए अपने कपास फसल उत्पादन के अनुमान को 10 लाख गांठ (एक गांठ 170 किलोग्राम) घटाकर 303 लाख गांठ कर दिया है। इसका कारण यह है कि महाराष्ट्र, तेलंगाना, पंजाब और आंध्र प्रदेश में उत्पादन घटने की आशंका है।

सीएआई ने बयान में कहा कि पिछले सत्र में कुल कपास उत्पादन 307.05 लाख गांठ रहने का अनुमान लगाया गया था।

एक अक्टूबर, 2022 से शुरू हुए मौजूदा सत्र में कपास का उत्पादन पंजाब में दो लाख गांठ, महाराष्ट्र में तीन लाख गांठ, तेलंगाना में पांच लाख गांठ और आंध्र प्रदेश में 50 हजार गांठ घटने की आशंका है।

अक्टूबर, 2022 से मार्च, 2023 के दौरान कुल कपास की आपूर्ति 229.02 लाख गांठ होने का अनुमान है, जिसमें 190.63 लाख गांठ का उत्पादन, 6.50 लाख गांठ का आयात और सत्र की शुरुआत में 31.89 लाख गांठ का शुरुआती स्टॉक शामिल है।

इसके अलावा, सीएआई ने अक्टूबर 2022 से मार्च 2023 तक कपास की खपत 149 लाख गांठ होने का अनुमान लगाया है, जबकि 31 मार्च, 2023 तक निर्यात की खेप 10.50 लाख गांठ होने का अनुमान लगाया है।

मार्च, 2023 के अंत में स्टॉक 69.52 लाख गांठ होने का अनुमान है, जिसमें 50.52 लाख गांठ कपड़ा मिलों के पास और शेष 19 लाख गांठ भारतीय कपास निगम (सीसीआई), महाराष्ट्र फेडरेशन और अन्य (बहुराष्ट्रीय कंपनियों, व्यापारियों, जिनर्स आदि) के पास हैं।

मौजूदा सत्र के अंत में 30 सितंबर, 2023 तक कपास की आपूर्ति 349.89 लाख गांठ होने का अनुमान है। इसमें सत्र की शुरुआत में 31.89 लाख गांठों का शुरुआती स्टॉक, 303 लाख गांठ की वर्तमान फसल और 15 लाख गांठ के आयात का अनुमान शामिल है।

सीएआई द्वारा इसी वर्ष 2021-22 के लिए अनुमानित आयात 14 लाख गांठ था, जबकि इस सत्र के लिए निर्यात 25 लाख गांठ होने का अनुमान है।

सीएआई ने कहा कि सत्र के लिए घरेलू खपत 311 लाख गांठ रहने का अनुमान है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments