scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर मांग के बीच तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के बीच तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों का कटान किया, जिससे सोमवार को तांबे का वायदा भाव 11.40 रुपये की गिरावट के साथ 666 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में तांबे का सितंबर महीने में आपूर्ति वाला अनुबंध 11.40 रुपये या 1.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 666 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इसमें 5,614 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का कटान करने से तांबा वायदा कारोबार और तांबा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments