scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतप्रतिस्पर्धा आयोग ने एचडीएफसी लिमिटेड के एचडीएफसी बैंक में विलय को मंजूरी दी

प्रतिस्पर्धा आयोग ने एचडीएफसी लिमिटेड के एचडीएफसी बैंक में विलय को मंजूरी दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 अगस्त (भाषा) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड के प्रस्तावित विलय को मंजूरी दे दी है।

आयोग ने शुक्रवार को एक ट्वीट में इस फैसले की जानकारी दी। आयोग ने कहा, ‘‘एचडीएफसी लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी इन्वेस्टमेंट्स और एचडीएफसी होल्डिंग्स के विलय संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है।’’

एचडीएफसी लिमिटेड ने गत अप्रैल में ही इस विलय योजना का ऐलान किया था। पहले चरण में एचडीएफसी इन्वेस्टमेंट्स और एचडीएफसी होल्डिंग्स का विलय एचडीएफसी लिमिटेड में किया जाएगा। फिर दूसरे चरण में उस एकीकृत कंपनी का एचडीएफसी बैंक में विलय कर दिया जाएगा।

एक खास सीमा से अधिक हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए कंपनियों को प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी लेना जरूरी होता है।

भाषा प्रेम

प्रेम मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments