scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवाणिज्यिक रसोई गैस की कीमत में 91.5 रुपये की कटौती, एटीएफ के दाम में मामूली कमी

वाणिज्यिक रसोई गैस की कीमत में 91.5 रुपये की कटौती, एटीएफ के दाम में मामूली कमी

Text Size:

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमी के चलते होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बृहस्पतिवार को 91.5 रुपये की कमी की गई।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 1,885 रुपये है। यह कीमत पहले पहले 1,976.50 रुपये थी।

हालांकि, घरेलू रसोई गैस के दाम 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के लिए 1,053 रुपये ही हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विमान ईंधन या एटीएफ की कीमत में 0.7 फीसदी की मामूली कटौती की गई है। इसकी दर 874.13 रुपये प्रति किलोलीटर या 0.7 फीसदी कम कर दी गई और राष्ट्रीय राजधानी में यह 1,21,041.44 रुपये प्रति किलोलीटर है।

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments