scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतगैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए जल्द वेतन समझौता करेगी कोल इंडिया

गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए जल्द वेतन समझौता करेगी कोल इंडिया

Text Size:

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) अपने गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए जल्द से जल्द वेतन समझौता करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई है।

कोयला मंत्रालय ने बुधवार को बयान में कहा, ‘‘कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने एनसीडब्ल्यूए-XI के तहत अब तक पांच बैठकें की हैं। पारस्परिक रूप से सहमत समझौते के लिए बातचीत प्रगति पर है।’’

मंत्रालय के अनुसार, कंपनी का लक्ष्य अपने गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के वेतन समझौते को पारस्परिक रूप से सहमत तरीके से जल्द से जल्द पूरा करना है।

मंत्रालय ने कहा कि सीआईएल अपनी यूनियनों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखती है और देश में कोयला क्षेत्र के महत्व को देखते हुए किसी भी तरह के मतभेद या हड़ताल से बचने का प्रयास करती है। मंत्रालय ने कहा कि बातचीत जारी है और आमतौर पर समझौते को पूरा करने में समय लगता है।

बयान में कहा गया है, ‘‘यह उल्लेख करना उचित है कि सीआईएल देश की पहली सार्वजनिक क्षेत्र कंपनी है जिसने पिछले तीन वेतन समझौतों को सफलतापूर्वक संपन्न किया है। इस परंपरा को बनाए रखते हुए सीआईएल इस बार भी जल्दी से वेतन समझौता होने की उम्मीद करती है।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments