scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसीआईआई ने जन विश्वास विधेयक के पारित होने का किया स्वागत

सीआईआई ने जन विश्वास विधेयक के पारित होने का किया स्वागत

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) उद्योग निकाय सीआईआई ने संसद में जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2026 के पारित होने का शुक्रवार को स्वागत किया।

संगठन ने कहा कि इसके लागू होने के बाद, यह व्यवसायों पर अनुपालन के बोझ को काफी कम कर देगा, विवाद निपटान में तेजी लाएगा और निवेशकों के भरोसे को मजबूत करने में मदद करेगा।

संसद ने कारोबारी माहौल को बेहतर बनाने तथा लोगों के उत्पीड़न को रोकने के लिए 79 केंद्रीय कानूनों के 784 प्रावधानों में संशोधन करने और लगभग 1,000 छोटे अपराधों को फौजदारी की श्रेणी से बाहर करने के लिए बृहस्पतिवार को ‘जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2026’ पारित किया।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, ‘‘ सीआईआई, जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2026 के पारित होने का स्वागत करता है जो एक बड़ी उपलब्धि है। यह विधेयक निवेश तथा वृद्धि के अनुकूल आधुनिक, विश्वास आधारित नियामक परिवेश बनाने के भारत के संकल्प की पुष्टि करता है।’’

उन्होंने कहा कि विधेयक के जरिये सार्थक संरचनात्मक सुधार किए गए हैं, जो व्यवसायों पर अनुपालन के बोझ को काफी कम करेंगे, विवाद समाधान में तेजी लाएंगे और पहले से ही दबाव झेल रही न्यायिक प्रणाली पर मुकदमों के बोझ को कम करेंगे।

बनर्जी ने इस बात पर जोर दिया कि व्यवसाय अब अधिक आत्मविश्वास के साथ काम कर सकते हैं और उद्यमी बिना किसी डर के निर्णय ले सकते हैं।

भाषा पाण्डेय निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments