scorecardresearch
Tuesday, 16 June, 2026
होमदेशअर्थजगतकिरण मजूमदार-शॉ ने कहा, मुख्यमंत्री शिवकुमार कर्नाटक के विकास के लिए प्रतिबद्ध

किरण मजूमदार-शॉ ने कहा, मुख्यमंत्री शिवकुमार कर्नाटक के विकास के लिए प्रतिबद्ध

Text Size:

बेंगलुरु, 16 जून (भाषा) बायोकॉन की संस्थापक और कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बेंगलुरु को विश्व स्तरीय शहर और कर्नाटक को एक अग्रणी राज्य बनाने के उनके सपने का समर्थन किया।

मुख्यमंत्री के साथ बेंगलुरु के मानद वाणिज्य दूतों की बैठक के बाद मजूमदार-शॉ ने कहा कि यह समूह बेंगलुरु को विश्व स्तरीय शहर बनाने के लिए मुख्यमंत्री की नई पहल का समर्थन करता है।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री न केवल बेंगलुरु, बल्कि पूरे कर्नाटक के विकास के लिए बहुत प्रतिबद्ध हैं और इसे विश्व स्तरीय शहर और देश का अग्रणी राज्य बनाना चाहते हैं।’’

बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति शिवकुमार की प्रतिबद्धता की तारीफ करते हुए उन्होंने प्रस्तावित टनल रोड, एलिवेटेड कॉरिडोर, पेरिफेरल रिंग रोड (पीआरआर) और आउटर रिंग रोड (ओआरआर) में सुधार जैसे परियोजनाओं का जिक्र किया, जिनके लिए विशेष बजट आवंटन किया गया है।

शॉ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह बहुत कुछ कर रहे हैं। अब मुझे लगता है कि वह और तेजी से काम करेंगे और वास्तव में चीजों को आगे बढ़ाएंगे। बहुत कुछ किया जाना बाकी है। बेंगलुरु को बेहतर बुनियादी ढांचे की जरूरत है, जिसमें टनल रोड, एलिवेटेड हाईवे वगैरह शामिल हैं… इसलिए मुझे लगता है कि बहुत कुछ होने वाला है।’’

उन्होंने कचरा और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए शिवकुमार द्वारा उठाए गए कदमों की भी सराहना की और नागरिकों से इसमें योगदान करने का आग्रह किया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments