scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशअर्थजगतसीडीएसएल के पास डीमैट खातों की संख्या आठ करोड़ के पार

सीडीएसएल के पास डीमैट खातों की संख्या आठ करोड़ के पार

Text Size:

मुंबई, नौ फरवरी (भाषा) सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (सीडीएसएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके पास सक्रिय डीमैट खातों की संख्या आठ करोड़ को पार कर गई है।

सीडीएसएल के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नेहल वोरल ने कहा कि सीडीएसएल ने आठ करोड़ डीमैट खातों को पार कर एक और उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि को पाना बाजार नियामक के मार्गदर्शन और बाजार के ढांचागत संस्थानों तथा मध्यस्थों के समर्थन के बिना संभव नहीं था। 1999 में परिचालन शुरू करने वाली सीडीएसएल इलेक्ट्रॉनिक रूप में प्रतिभूतियों के लेनदेन की सुविधा देने के साथ स्टॉक एक्सचेंजों पर कारोबार के निपटान का भी काम करती है।

सीडीएसएल के प्रमुख शेयरधारक बीएसई, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड, एलआईसी और केनरा बैंक हैं।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments