नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी का शेयर बृहस्पतिवार को अपने शुरुआती कारोबार में 266 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले लगभग 13 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।
बीएसई और एनएसई में शेयर ने 280.25 रुपये पर शुरुआत की, जो निर्गम मूल्य से 5.35 प्रतिशत अधिक है।
दिन के कारोबार के दौरान, यह बीएसई में 19.54 प्रतिशत बढ़कर 318 रुपये पर पहुंच गया। अंत में शेयर 12.87 प्रतिशत बढ़कर 300.25 रुपये पर बंद हुआ।
एनएसई में, कंपनी के शेयर 12.95 प्रतिशत बढ़कर 300.45 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5,987.51 करोड़ रुपये रहा।
केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 9.74 गुना अभिदान मिला था। 1,326 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 253 से 266 रुपये प्रति शेयर था।
आईपीओ पूरी तरह से 4.98 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) था। इसमें कोई नया निर्गम शामिल नहीं था।
केनरा रोबेको की प्राथमिक गतिविधियों में म्यूचुअल फंड का प्रबंधन और भारतीय इक्विटी पर निवेश सलाह प्रदान करना शामिल है। यह देश की दूसरी सबसे पुरानी आस्ति प्रबंधन कंपनी है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.