scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसीएआई ने 2024-25 सत्र के लिए कपास उत्पादन अनुमान 312.40 लाख गांठ पर बरकरार रखा

सीएआई ने 2024-25 सत्र के लिए कपास उत्पादन अनुमान 312.40 लाख गांठ पर बरकरार रखा

Text Size:

मुंबई, 17 अक्टूबर (भाषा) भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में बारिश के कारण फसल के नुकसान की खबरों के बीच फसल वर्ष 2024-25 के लिए अपने कपास उत्पादन अनुमान को 312.40 लाख गांठ पर बरकरार रखा।

सीएआई के अध्यक्ष अतुल गणात्रा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम एक अक्टूबर से शुरू होने वाले 2024-25 सत्र में कपास उत्पादन का लक्ष्य 312.40 लाख गांठ पर बनाए रख रहे हैं। महाराष्ट्र में बारिश के कारण कपास की फसल प्रभावित होने की खबरें थीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, राज्य में देर से कपास की बुआई होने से किसानों को फायदा होगा और कुल उत्पादन में हुए नुकसान की भरपाई होगी।’’

कपास सत्र के अंत तक (30 सितंबर, 2025) कुल कपास आपूर्ति 392.59 लाख गांठ होने का अनुमान है।

इसके अलावा, सीएआई ने कपास सत्र 2024-25 के अंत तक कपास की खपत 314 लाख गांठ होने का अनुमान लगाया है, जबकि सत्र के अंत तक सीएआई ने निर्यात खेपों का अनुमान वर्ष 2023-24 के 28.36 लाख गांठों के मुकाबले इस बार 18 लाख गांठों लगाया है।

सीएआई ने कहा कि सितंबर 2025 के अंत में स्टॉक 60.59 लाख गांठ होने का अनुमान है, जिसमें कपड़ा मिलों के पास 31.50 लाख गांठें और शेष 29.09 लाख गांठें सीसीआई, महाराष्ट्र फेडरेशन और अन्य हितधारकों के पास है।

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments