scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शीर्ष कार्यकारी वरुण बेरी ने दिया इस्तीफा

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शीर्ष कार्यकारी वरुण बेरी ने दिया इस्तीफा

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 नवंबर (भाषा) ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने सोमवार को बताया कि उसके वाइस चेयरमैन, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरुण बेरी ने इस्तीफा दे दिया है।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शेयर बाजार के बताया कि कंपनी ने रक्षित हरगवे को 15 दिसंबर, 2025 से अपना प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।

कंपनी ने बताया कि इसबीच वर्तमान में कार्यकारी निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी एन वेंकटरमन कंपनी के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

बेरी ने अपना इस्तीफा सौंप दिया और अपने रोजगार अनुबंध के अनुसार नोटिस अवधि पूरी करने का प्रस्ताव रखा है।

कंपनी ने कहा कि बोर्ड ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और नोटिस अवधि पूरी करने की उनकी बाध्यता को खत्म कर दिया है।

कंपनी ने कहा, ‘‘उनका (बेरी) इस्तीफा तत्काल प्रभावी होगा और आज, 10 नवंबर, 2025 को कार्य अवधि खत्म होने के बाद वह कंपनी के वाइस चेयरमैन, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से मुक्त हो जाएंगे।’’

बेरी 2013 में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज में शामिल हुए थे और उन्हें इस साल मई में शीर्ष पद पर पदोन्नत किया गया था।

हरगवे इससे पहले ग्रासिम इंडस्ट्रीज के पेंट्स उद्यम बिड़ला ओपस के सीईओ थे।

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments