scorecardresearch
Sunday, 11 January, 2026
होमदेशअर्थजगतब्रिजस्टोन ने स्टेफनो संचिनी को भारतीय परिचालन का प्रमुख नियुक्त किया

ब्रिजस्टोन ने स्टेफनो संचिनी को भारतीय परिचालन का प्रमुख नियुक्त किया

Text Size:

मुंबई, 23 नवंबर (भाषा) जापान की टायर विनिर्माता कंपनी ब्रिजस्टोन ने स्टेफनो संचिनी को भारत में अपने परिचालन का प्रमुख नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल अगले साल एक जनवरी से शुरू होगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि संचिनी, पराग सतपुते का स्थान लेंगे। पराग ब्रिजस्टोन के समाधान कारोबार में एक नई वैश्विक भूमिका ग्रहण करने के लिए एम्स्टर्डम (नीदरलैंड) जा रहे हैं।

संचिनी वर्तमान में पश्चिम एशिया और अफ्रीका (एमईए) क्षेत्र के उपाध्यक्ष हैं।

कंपनी ने कहा कि सतपुते एक जनवरी, 2023 को प्रमुख का पद छोड़ देंगे और संचिनी उसी दिन अपना कार्यभार संभालेंगे।

संचिनी ने कहा, ”नई प्रौद्योगिकियों और गतिशीलता समाधानों के साथ भारतीय बाजार पर हमारा विशेष ध्यान है और हम इन समाधानों को भारतीय ग्राहकों तक पहुंचा रहे हैं।”

भाषा रिया मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments