scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशअर्थजगतबुकवाटर ने नाम्बी नारायण को प्रौद्योगिकी परामर्शदाता के तौर पर नियुक्त किया

बुकवाटर ने नाम्बी नारायण को प्रौद्योगिकी परामर्शदाता के तौर पर नियुक्त किया

Text Size:

चेन्नई, एक जुलाई (भाषा) बुकवाटर टेक प्राइवेट लिमिटेड ने अंतरिक्ष वैज्ञानिक नाम्बी नारायण को अपना प्रौद्योगिकी परामर्शदाता और ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। कंपनी ‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ से लैस पानी की गुणवत्ता संबंधी आपूर्ति मंच मुहैया कराती है।

चेन्नई की कंपनी बुकवाटर उपभोक्ताओं को घर पर ही गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराती है। कंपनी इसके साथ ही पानी की कैन के ऊपर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर यह भी बताती है कि इसका कितनी बार उपयोग किया गया है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की एक रिपोर्ट के अनुसार देश में लगभग 12.2 प्रतिशत शहरी घर पेयजल के लिए बोतल-बंद पानी पर निर्भर हैं। यह आंकड़ा 2009 में मात्र 2.7 प्रतिशत था।

बुकवाटर की पेटेंट प्रौद्योगिकी में ग्राहक पानी की कैन के ऊपर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर यह जान सकते हैं कि इस कैन को कितनी बार उपयोग में लाया जा चुका है।

अपनी नियुक्ति पर नारायण ने कहा, “बुकवाटर के जरिए साफ पानी पीना कोई बहुत बड़ी बात नहीं रह गई है। बुकवाटर अपनी कैन प्रौद्योगिकी से पेयजल से संबंधित मूलभूत समस्याओं का समाधान कर रही है।”

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments