scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतबीएमडब्ल्यू मोटरैड ने उतारा जी310 मोटरसाइकिल का नया संस्करण

बीएमडब्ल्यू मोटरैड ने उतारा जी310 मोटरसाइकिल का नया संस्करण

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) बीएमडब्ल्यू मोटरैड ने भारतीय बाजार में अपनी मोटरसाइकिल जी310 का नया संस्करण ‘जी310 आरआर’ पेश किया है। दिल्ली में इसकी शोरूम कीमत 2.85 लाख रुपये है।

जर्मनी की लग्जरी दोपहिया वाहन कंपनी बीएमडब्ल्यू मोटरैड ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यह मोटरसाइकल दो संस्करणों में पेश की गई है। जी310 आरआर की कीमत 2.85 लाख और जी310 आरआर स्टाइल स्पोर्ट की कीमत 2.99 लाख रुपये है।

मशहूर कार कंपनी बीएमडब्ल्यू की दोपहिया इकाई बीएमडब्ल्यू मोटरैड के प्रमुख (एशिया, चीन, प्रशांत एवं अफ्रीका) मार्क्स मूलर ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘पेश करने के पांच साल के भीतर जी310आर और जी310 जीएस बहुत लोकप्रिय हो गई हैं और पूरी दुनिया में इनकी काफी मांग है। अब जी310 आरआर बाइक इस श्रेणी को और विविधता प्रदान करती है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी इस मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में सबसे पहले पेश करने पर खुश है, जो बीएमडब्ल्यू मोटरैड के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है।

भाषा जतिन जतिन प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments