नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) कार विनिर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने एक्स1 मॉडल के नए संस्करण को बाजार में उतारा है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस ‘स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल’ (एसएवी) की शोरूम में कीमत 48.9 लाख रुपये है।
देश में ही कंपनी के चेन्नई स्थित संयंत्र में बनाई जा रही ‘एक्स1 एसड्राइव18आई एम स्पोर्ट’ 1,499 सीसी के तीन सिलेंडर वाले पेट्रोल इंजन से लैस है।
कार विनिर्माता कंपनी ने बयान में बताया कि वाहन ग्राहकों को जून से मिलने लगेगा।
भारत में बीएमडब्ल्यू समूह के अध्यक्ष विक्रम पावा ने कहा, “नई बीएमडब्ल्यू एक्स1 ने वास्तव में एक आलीशान एसएवी का इंतजार कर रहे ग्राहकों की कल्पनाओं को साकार किया है।”
भाषा अनुराग रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
