scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभगवंत मान सरकार ने दूध खरीद की कीमतों में की बढ़ोतरी, 2.5 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

भगवंत मान सरकार ने दूध खरीद की कीमतों में की बढ़ोतरी, 2.5 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

Text Size:

चंडीगढ़, दो अप्रैल (भाषा) पंजाब सरकार ने बृहस्पतिवार को ‘मिल्कफेड पंजाब’ (वेरका) से जुड़े किसानों के लिए दूध खरीद की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की। इस कदम का मकसद किसानों की आय बढ़ाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार संशोधित दरें एक अप्रैल, 2026 से प्रभावी हो गई हैं। इसके तहत खरीद कीमतों में प्रति किलोग्राम वसा के आधार पर 10 रुपये से 15 रुपये तक की वृद्धि की जाएगी।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में यह निर्णय डेयरी किसानों को बेहतर पारिश्रमिक सुनिश्चित करने और राज्य में सहकारी डेयरी ढांचे को मजबूत करने के लिए लिया गया है। मिल्कफेड से जुड़े लगभग 2.5 लाख डेयरी किसानों को इस बढ़ोतरी से सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

सरकार ने कहा कि इस कदम से डेयरी क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पंजाब के लगभग 30 लाख दूध उत्पादकों को लाभ मिलने की संभावना है। बयान में आगे कहा गया कि अन्य दूध खरीद एजेंसियां और निजी कंपनियां भी मिल्कफेड के अनुरूप अपनी कीमतें बढ़ा सकती हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में दरों में व्यापक वृद्धि होगी।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments