scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशअर्थजगतबासमती चावल निर्यातक अमीर चंद के आईपीओ को पहले दिन पूर्ण अभिदान मिला

बासमती चावल निर्यातक अमीर चंद के आईपीओ को पहले दिन पूर्ण अभिदान मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) बासमती चावल निर्यातक अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 1.19 गुना अभिदान मिल गया।

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 1,89,05,270 शेयरों के मुकाबले 2,25,63,870 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 4.61 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 58 प्रतिशत और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 37 प्रतिशत अभिदान मिला।

अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 60 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी का 440 करोड़ रुपये का आईपीओ 27 मार्च को बंद होगा। इसके लिए मूल्य दायरा 201-212 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जिससे कंपनी का मूल्यांकन 2,200 करोड़ रुपये बैठता है।

हरियाणा स्थित कंपनी का आईपीओ पूरी तरह नए शेयरों पर आधारित है। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है।

कंपनी, जो अपने ‘एयरोप्लेन’ बासमती चावल ब्रांड के लिए जानी जाती है, अपनी कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए निर्गम से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग करने की योजना बना रही है।

भाषा राजेश

राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments