scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअवाडा एनर्जी को दामोदर वैली कॉरपोरेशन से मिली 421 मेगावॉट की सौर परियोजना

अवाडा एनर्जी को दामोदर वैली कॉरपोरेशन से मिली 421 मेगावॉट की सौर परियोजना

Text Size:

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अवाडा एनर्जी ने शुक्रवार को बताया कि उसे दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) से 421 मेगावाट की सौर परियोजना मिली है।

परियोजना प्रतिस्पर्धी बोली के जरिये दी गई। नीलामी में अवाडा को यह परियोजना 2.70 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिली है।

अवाडा ने एक बयान में कहा, “उसे डीवीसी की तरफ से आरईसी पॉवर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) द्वारा आयोजित नीलामी में आईएसटीएस (अंतर-राज्यीय पारेषण प्रणाली) से जुड़ी 421 मेगावॉट (डीसी) सौर पीवी परियोजना मिल गई है।”

बोली शर्तों के अनुसार, यह समझौता दो इकाइयों के बीच 25 वर्षों के लिए हुआ है। यह परियोजना 18 महीने में शुरू हो जाएगी।

इस संयंत्र से प्रतिवर्ष 75 करोड़ यूनिट हरित ऊर्जा पैदा होगी, जिससे 6,98,250 टन कार्बन डाई ऑक्साइड के बराबर उत्सर्जन कम होगा। इस सौर परियोजना में पांच लाख घरों को बिजली आपूर्ति की जा सकेगी।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments