scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअशोक लेलैंड का पहली तिमाही में लाभ 19.44 प्रतिशत बढ़कर 657.72 करोड़ रुपये

अशोक लेलैंड का पहली तिमाही में लाभ 19.44 प्रतिशत बढ़कर 657.72 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (भाषा) वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी अशोक लेलैंड का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 19.44 प्रतिशत बढ़कर 657.72 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने गत वित्त वर्ष 2024-25 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 550.65 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

अशोक लेलैंड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी एकीकृत परिचालन आय 11,708.54 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल की इसी तिमाही में 10,696.8 करोड़ रुपये रही थी। कुल व्यय बढ़कर 10,920.53 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 9,994.97 करोड़ रुपये था।

कंपनी के अनुसार, उसने पहली तिमाही में वाणिज्यिक वाहनों (सीवी) की अब तक की सर्वाधिक 44,238 इकाइयां बेचीं।

वाहन विनिर्माता कंपनी अशोक लेलैंड के चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने कहा कि कंपनी ने ‘‘ कठोर प्रबंधन को बनाए रखते हुए प्रभावी बाजार निष्पादन के जरिये पहली तिमाही में अपेक्षाओं से अधिक मजबूत प्रदर्शन किया ।’’

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments