scorecardresearch
Friday, 9 October, 2026
होमदेशअर्थजगतआंध्र के तापीय बिजलीघरों में पहली छमाही में रिकॉर्ड 1,926.8 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन

आंध्र के तापीय बिजलीघरों में पहली छमाही में रिकॉर्ड 1,926.8 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन

Text Size:

अमरावती, नौ अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के तापीय बिजलीघरों ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में रिकॉर्ड 1,926.8 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 13.1 प्रतिशत अधिक है। राज्य ऊर्जा विभाग के विशेष मुख्य सचिव के. विजयानंद ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य के तापीय बिजलीघरों ने पिछले वित्त वर्ष की समान छमाही में 1,703.7 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया था और इस साल उत्पादन में 223.1 करोड़ यूनिट की वृद्धि हुई।

विजयानंद ने बयान में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के सरकारी तापीय बिजलीघरों ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के दौरान रिकॉर्ड 1,926.8 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया।’’

उन्होंने राज्य सरकार ने मौसम संबंधी अल नीनो की संशोधित चेतावनियों को देखते हुए ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मजबूत व्यवस्था और बिजली खरीद की व्यापक अग्रिम योजना तैयार किए जाने की बात कहते हुए आने वाले महीनों में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति का भरोसा दिलाया।

अल नीनो की स्थिति में आम तौर पर बारिश कम होती है और तापमान बढ़ता है, जिससे बिजली की मांग बढ़ सकती है।

भाषा यासिर रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments