scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोर रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से मंगलवार को एल्युमीनियम की वायदा कीमत 3.60 रुपये टूटकर 211.40 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 3.60 रुपये यानी 1.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 211.40 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इसमें 3,562 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग में कमी के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई है।

भाषा जतिन जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments